| किसी वस्तु के टुकड़े होना:"काँच की कटोरी हाथ से छूटते ही टूट गई" Synonyms: टूटना, खंडित होना, भग्न होना, भंग होना,
|
| कली का फूल के रूप में बदलना:"सूर्य का प्रकाश मिलते ही अनेक कलियाँ खिल गईं" Synonyms: खिलना, फूलना, चिटकना, चटकना, प्रस्फुटित होना, विकसित होना, बिकसना,
|
| किरणों, तरंगों आदि का किसी केंद्र से निकलकर इधर-उधर फैल जाना:"सूरज की किरणें फूटी और चारों ओर चहल-पहल होने लगी" Synonyms: बिखरना, फैलना,
|
| गोले, बारूद आदि जैसे रासायनिक पदार्थों का शब्द के साथ फटना:"सिनेमाघर में ही बम विस्फोट हो गया" Synonyms: विस्फोट होना, धमाका होना, ब्लास्ट होना, फटना,
|
| शरीर के किसी अंग में ठोकर या आघात लगने पर उसमें से ख़ून बहने लगना:"पुलिस की लाठी के प्रहार से उसका सर फूट गया" Synonyms: फटना,
|
| शाखा के रूप में अलग होकर किसी ओर जाना:"आगे जाकर इस रास्ते से एक और रास्ता फूटा है"
|
| पानी या तरल पदार्थों का इतना खौलना कि उसके तल पर छोटे-छोटे बुलबुलों के समूह दिखाई देने लगे:"खीर बनाने के लिए चावल को दूध में तब डालना चाहिए जब वह फूटने लगे"
|
| कोई गुप्त भेद या रहस्य सब पर प्रकट हो जाना:"अगर यह बात फूटेगी तो बहुत हंगामा हो जाएगा"
|
| जुड़ी हुई वस्तु के रूप में निकलना या अवयव, जोड़ या वृद्धि के रूप में प्रकट होना:"एक पेड़ से हज़ारों शाखाएँ फूटती हैं"
|
| मुँह से शब्द निकलना :"गुरु के सिर पर हाथ रखते ही गूँगे बालयोगी के मुख से शब्द फूटे"
|
| संयुक्त या मेल-मिलाप की दशा में न रहना :"बहू के आते ही उनका घर फूट गया"
|
| भेदकर वेग के साथ बाहर निकलना:"यहाँ प्रायः ज्वालामुखी फूटता है"
|
| भर जाने के कारण आवरण फाड़कर निकलना:"फोड़ा फूट चुका है, अब यह जल्दी भर जाएगा"
|
| / सेमर का फल सूखते ही फटता है" Synonyms: फटना,
|
| कड़ी या ठोस वस्तु के आघात से सतह का थोड़ा टूटना:"बालटी फूट गई है" Synonyms: दरार पड़ना,
|
| / कबूतर अपने झुंड से टूट गया" Synonyms: निकलना, अलग होना, पृथक होना, हटना, टूटना, अरगाना,
|
| शरीर में ऐंठन या तनाव लिए हुए पीड़ा होना (विशेषकर हड्डियों एवं जोड़ों में):"सर्दी-जुकाम, बुखार आदि में शरीर टूटता है" Synonyms: टूटना,
|
| दाने या घाव के रूप में शरीर पर उत्पन्न होना:"गर्मी के दिनों में शुभम के शरीर पर दाने निकलते हैं" Synonyms: निकलना, फलना,
|
| पानी या किसी तरल पदार्थ का रिसकर इस पार से उस पार निकल जाना:"यह कागज अच्छा नहीं है, इस पर स्याही फूटती है"
|