| दो व्यक्ति, वस्तु आदि जो एक-दूसरे के सहयोगी या सम्बद्ध हों :"उनकी जोड़ी बड़ी अच्छी लगती है" Synonyms: जोड़ा, जोड़, जोट, युग्म, युगल, जुगल, युगम, यमल, युग,
|
| संगीत में ताल देने के काम आनेवाली दो कटोरियाँ जिनके टकराने से शब्द होता है:"मंदिर में मँजीरा बज रहा है" Synonyms: मँजीरा, मंजीरा, मजीरा, ताल, झल्लक, मंदिरा, मन्दिरा,
|
| साथ-साथ काम में आने वाले बैल, घोड़े आदि पशु:"किसान बैलों की जोड़ी और हल लेकर खेत की ओर जा रहा था" Synonyms: जोड़ा, जोड़, जोट, युग्म, युगल, जुगल, युगम, यमल, युग,
|
| एक ही तरह की एवं साथ-साथ काम में आनेवाली दो चीज़ें जो एक इकाई के रूप में मानी जाएँ:"मेरी बेटी को साल में पाँच जोड़ी जूते-चप्पल लगते हैं" Synonyms: जोड़ा, जोड़, जोट,
|
| वे दो जो बराबरी के हों:"इन पहलवानों की जोड़ी अच्छी है" Synonyms: जोड़ा, जोड़,
|
| एक आदमी के एक बार में एक साथ पहनने के सब कपड़े :"उसने बक्से में रखे कपड़ों में से एक जोड़ी निकाल कर पहन लिया" Synonyms: जोड़, जोड़ा, जोट,
|
| नर और मादा का युग्म:"बहेलिये ने क्रौंच पक्षी के जोड़े में से एक को मार दिया" Synonyms: जोड़ा, जोड़, जोट, युग्म, युगल, जुगल, युगम, यमल, युग, मिथुन,
|
| दो घोड़े या दो बैलों द्वारा खींची जानवाली गाड़ी:"पहले के रईस जोड़ी पर निकला करते थे"
|